Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री
    राजनांदगांव

    कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में नकली, अमानक और बिना लाइसेंस के खाद व जैविक उर्वरकों के निर्माण और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर कृषि विभाग के उड़नदस्ता दल ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कातलवाही स्थित ‘किसान मित्र स्वस्तिक ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड’ फैक्ट्री पर आकस्मिक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक उर्वरक निर्माण और भंडारण से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस (अनुज्ञप्ति) प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके से कुल 2,485 बोरी अवैध उर्वरक व कच्ची सामग्री जब्त कर ली है।

    परिसर में मिलीं अलग-अलग ब्रांड की बोरियां, पंचनामा तैयार
    कृषि विभाग की टीम जब कातलवाही स्थित फैक्ट्री पहुंची, तो वहां बड़े पैमाने पर खाद का निर्माण और पैकिंग की जा रही थी। अधिकारियों द्वारा वैधानिक अभिलेख मांगे जाने पर प्रबंधन टालमटोल करने लगा। उड़नदस्ता दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर को खंगाला और कुल 2485 बोरियों का पंचनामा तैयार कर उन्हें जब्त किया।

    जब्त सामग्रियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

    प्रोम (स्वस्तिक ऑर्गेनिक): 1512 बोरी

    कुबेर बायो प्रोम: 340 बोरी

    प्रिज्म चैंपियन: 375 बोरी

    बायोचार व कंपोस्ट पाउडर: क्रमशः 62 और 40 बोरी

    रॉक फॉस्फेट व व्हाइट क्ले: 40-40 बोरी

    ह्यूमिक एसिड व अन्य: सुपर ग्रेड-1 सहित अन्य केमिकल की बोरियां।

    सैंपल सुरक्षित, रिपोर्ट आते ही होगी कानूनी कार्रवाई
    जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षक एवं सहायक संचालक कृषि डॉ. बिरेंद्र अनंत ने बताया कि फैक्ट्री से जब्त की गई विभिन्न सामग्रियों के नमूने (सैंपल) नियमानुसार परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री के उत्पादन और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संचालक के विरुद्ध सख्त विधिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    अफसरों की मुस्तैदी से हुई कार्रवाई, किसानों से अपील
    इस बड़ी छापामार कार्रवाई में जिला स्तरीय टीम के साथ डोंगरगढ़ विकासखंड के उर्वरक निरीक्षक जीवन्तलाल चंद्रवंशी, सुनील शर्मा सहित उड़नदस्ता दल के अन्य सदस्य शामिल थे। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि अमानक और बिना लाइसेंस के खाद बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और लायसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद खरीदें। किसी भी स्थान पर संदिग्ध या अवैध खाद निर्माण की जानकारी मिलने पर तुरंत कृषि विभाग को सूचित करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.