राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बेहद गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से विद्यालय में कराई गई वोटिंग प्रणाली (मतदान) के माध्यम से किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों को चुना।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा (प्राचार्या, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन) एवं डॉ. टी. वर्मा (प्राचार्य, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी) तथा विद्यालय की प्राचार्या रेखा तिवारी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और मधुर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। समारोह के मुख्य चरण में प्राचार्या ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को बैच अलंकृत किए और उन्हें विद्यालय के आदर्शों, अनुशासन तथा सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लोकतांत्रिक वोटिंग प्रक्रिया द्वारा मुकुल भोई को हेड बॉय, साक्षी मिश्रा को हेड गर्ल, सुमित कुमार साहू और माही पटेल को अनुशासन प्रभारी चुना गया। बलराम पैकरा व निशिता धु्रव को खेल प्रभारी, दीपक क्षत्रिय व ऐश्वर्या श्रीवास्तव को सांस्कृतिक प्रभारी, जयंत एम पाटले व तिजन कश्यप को मेस कैप्टन, रुद्र बेलचंदन को बस कैप्टन नियुक्त किया गया।
प्राइमरी विंग से रौनक देवांगन को हेड बॉय, यशिका साहू को हेड गर्ल तथा कियान अमित वाल्दे और यशिका जोशी को अनुशासन प्रभारी के रूप में चुना गया। वहीं नन्हे-मुन्नों के प्री-प्राइमरी विंग से दर्शिथ निर्मलकर ने हेड बॉय और गनिष्का तामस्कर ने हेड गर्ल के रूप में कमान संभाली।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रबंधकगण अतुल देशलहरा एवं आदित्य अग्रवाल ने मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन और नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं की इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी विजयी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाने के बाद अब इन बच्चों पर जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। यह अवसर उनके नेतृत्व कौशल को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा।
प्राचार्या रेखा तिवारी ने भी अपने संबोधन में कहा, नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाना है। मतदान के जरिए बच्चों ने जिस भरोसे के साथ अपने प्रतिनिधियों को चुना है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी यह छात्र परिषद उस कसौटी पर खरी उतरेगी और विद्यालय व समाज का नाम रोशन करेगी।
इस गरिमामयी समारोह में आमंत्रित अतिथिगणए समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी साक्षी बने। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सामूहिक रूप से हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
