राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महापौर मधुसूदन यादव ने गुरुवार को निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और अधिकारियों के साथ गुड़ाखू लाइन स्थित आयुर्वेदिक औषधालय परिसर एवं हाट बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा हाट बाजार में अनुबंध नहीं कराने वाले दुकानदारों और चबूतरा धारकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ड्राइंग-डिजाइन का अवलोकन कर निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने सामान्य सभा के निर्णय के अनुरूप जर्जर भवन को हटाने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित करने, भवन में रखी सामग्री अन्यत्र स्थानांतरित करने और लीज व किराए से जुड़े मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने परिसर में रखे सामान को जल्द हटाने तथा पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक अनुमति प्रक्रिया पूरी करने को कहा।
हाट बाजार के निरीक्षण के दौरान महापौर ने बारिश के मौसम को देखते हुए जमीन पर लगने वाले सब्जी पसरे को चबूतरों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। जिन चबूतरों और दुकानों का आवंटन हो चुका है, लेकिन अनुबंध नहीं कराया गया है, उन्हें नोटिस जारी कर अनुबंध कराने और किराया वसूली सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस के बाद भी अनुबंध नहीं कराने वालों का आवंटन निरस्त कर पुनः आवंटन एवं नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
महापौर ने बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। वहीं आयुक्त ने हाट बाजार में नियमित साफ-सफाई नालियों की सफाई, वर्षा जल निकासी और शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बाजार विभाग की प्रभारी सदस्य केवरा राय, पार्षद जैनम बैद, अरुण साहू, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा, विजय राय सहित निगम के तकनीकी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
