राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन में लगे तीन वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने अर्जुनी, रायतापायली, बीजेभांठा, डोंगरगांव, खुज्जी, कुमरदा, लक्ष्मणभरदा, किरगी, सुरगी, सिंघोला, तुमड़ीबोड़, इंदामारा, सोमनी सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान ग्राम करेली में एमएच 33-टी 5852 हाईवा से अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया। यह वाहन महाराष्ट्र के कोटगुल निवासी चंदन शेखावत के स्वामित्व का है, जबकि चालक बहादुर सिंह निवासी बिजरावन (मध्यप्रदेश) था।
इसी प्रकार ग्राम खुर्सीपार में डोंगरगांव निवासी गोविंद देवांगन के स्वामित्व वाले सीजी 08-एएन 8053 माजदा वाहन को भी गिट्टी के अवैध परिवहन के मामले में जब्त कर थाना डोंगरगांव को सौंपा गया। वाहन चालक उमेश यादव निवासी बाजार नवागांव बताया गया।
वहीं ग्राम फरहद में दुर्ग की अमर इन्फ्रा कंपनी के स्वामित्व वाले सीजी 07-एएक्स 9196 हाईवा को अवैध गिट्टी परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर पुलिस लाइन राजनांदगांव में रखा गया। वाहन चालक अभिषेक पांडे निवासी अज्ञावबाजार है।
खनिज विभाग ने बताया कि तीनों मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्त और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
