राजनांदगांव। कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के कारण छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है, जिससे उनकी मेहनत और समय प्रभावित हुआ है।
श्री छाबड़ा ने नीट-यूजी की परीक्षा पर केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए गाईड लाइन पर कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार युवाओं की मेहनत पर पानी फेरते हुए गड़बड़ियां कर नीट की परीक्षा रद्द करवा दिया, अब जब दोबारा हो रही परीक्षा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचाते हुए खिलवाड़ किया गया। अर्धसैनिक बल और पूरी मिलेट्री बल लगाकर यह परीक्षा आयोजित की गई। हिन्दूवाद की बात कहने वाली भाजपा सरकार नए गाईड लाइन में परीक्षा केंद्रों पर मौली (धार्मिक धागा) और चेन जैसी वस्तुएं उतरवाने के नियम लोगों की आस्था से जुड़े प्रतीकों का अनादर करते हैं। हाथों में श्रद्धा और धार्मिक मान्यताओं के तहत पहनी जाने वाली मौली धागा को उतरवाना और तोड़कर फेंकना अनुचित है। यह नीट की परीक्षा षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान लागू की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों व मिलेट्री बलों की मौजूदगी में परीक्षा आयोजित किए जाने से अनावश्यक भय का माहौल बना है। वहीं देश के बाहर दूसरे 15 शहरों से जो परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं उसमें मोदी सरकार कुछ भी कर सकती है कुल मिलाकर विदेशों में आयोजित परीक्षा केंद्रों की प्रक्रिया पर भी संदेह के दायरे में आता है। केंद्र सरकार युवाओं के रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। यह पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसकी आलोचना की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
