Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    राजनांदगांव

    खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद और धान बीज का भंडारण कराया है, जिससे किसानों को खेती कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था सुचारू रखी जाए। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव से जुड़े राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं कबीरधाम जिलों की सहकारी समितियों में अब तक 1 लाख 48 हजार 420 मीट्रिक टन के लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 423 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 67.66 प्रतिशत है।

    इसी अवधि में किसानों को 67 हजार 146 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है, जो कुल भंडारित खाद का 66.86 प्रतिशत है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रति एकड़ वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर उर्वरकों के उपयोग संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है और उसी के अनुरूप खाद का वितरण किया जा रहा है।

    वर्तमान में सहकारी समितियों में 33 हजार 277 मीट्रिक टन रासायनिक खाद किसानों के वितरण के लिए उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा किसानों की मांग के अनुसार खाद भंडारण सुनिश्चित करने के लिए लगातार आरओ एवं डीडी जारी किए जा रहे हैं।

    धान बीज की उपलब्धता के संबंध में बताया गया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 18 हजार 922.18 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया गया है। इनमें से 9 हजार 107.84 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है, जबकि 9 हजार 814.34 क्विंटल धान बीज अभी भी समितियों में उपलब्ध है। किसानों की मांग के अनुसार इसका वितरण किया जाएगा।

    जिला प्रशासन ने दावा किया है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.