राजनांदगांव। शहर के नजदीकी ग्राम पनेका स्थित एमजीएम स्कूल में अवैध रूप से चर्च संचालित कर हिंदुओं और स्कूली बच्चों का धर्मांतरण (मतांतरण) कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधीश और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
हिंदू जागरण मंच ने शिकायत में बताया कि पनेका के इस संस्थान को सिर्फ स्कूल संचालन की अनुमति प्रशासन से मिली थी। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर स्कूल परिसर के भीतर ही अवैध रूप से चर्च का निर्माण और संचालन किया जा रहा है। यहां प्रत्येक रविवार को विशेष प्रार्थना सभा रखी जाती है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के अलावा दूर-दराज और बाहरी इलाकों से संदिग्ध लोगों को बुलाया जाता है। आरोप है कि यहां पढ़ाई कर रहे मासूम बच्चों और सीधे-साधे ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर मत्तांतरण का खेल खेला जा रहा है, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने प्रशासन से दो टूक मांग की है कि इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच समिति का गठन किया जाए। यह समिति स्कूल के भीतर चल रही संदिग्ध गतिविधियों और फंडिंग की जांच करे। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि पनेका में चल रहा यह अवैध धर्मांतरण तुरंत बंद नहीं हुआ, तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल संचालक और स्थानीय प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण मंच की पूरी टीम और भारी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इनमें प्रमुख रूप से सुशील लड्ढा, सविता बॉस, प्रभात गुप्ता, राजा जुगल गुप्ता, संजय मिश्रा, नीलू साहू, भोला यादव, रिंकू तिवारी, भव्य देवांगन, महेंद्र जंगल, हरीश भानुशाली, मनोज गोलछा, आनंद गुप्ता, संतोष टूरहते, रोहित यादव, ऋषभ मल, रितेश साहू, पंपा सिन्हा, आशीष कुमार, मौसमी शर्मा, हेमलाल ढीमर, प्रणेश, आशीष, आनंद गुप्ता, राजू साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
