राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के आदेश पर आज जोगी कांग्रेस ने शराब दुकान में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहारा स्थित शराब दुकान में चल रही ओवर रेटिंग और अवैध वसूली को लेकर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। जोगी कांग्रेस ने कल शाम की दुकान की सीसीटीवी फुटेज जांचने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान ने बताया कि कल शाम मोहारा शराब दुकान में उड़नदस्ता की टीम ने दबिश दी थी। टीम ने सेल्समैन को तय कीमत से अधिक पैसे (ओवर रेटिंग) वसूलते और ऊपर से एक्स्ट्रा पैसे लेकर नियमों के खिलाफ ज्यादा मात्रा में शराब की बोतलें बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। बिलाल का आरोप है कि इतनी बड़ी गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद भी आबकारी विभाग के बड़े अफसर इस पूरे मामले को दबाने और रफा-दफा करने में जुटे हुए हैं।
जोगी कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान ने कहा कि जब पूरे प्रदेश के अलग.अलग जिलों में ओवर रेटिंग मिलने पर आबकारी इंस्पेक्टरों पर गाज गिर रही है, तो राजनांदगांव में उड़नदस्ते के रंगे हाथों पकड़ने के बाद भी चुप्पी क्यों साधी गई है? हमारी मांग है कि सिर्फ सेल्समैन नहीं, बल्कि मिलीभगत करने वाले आबकारी इंस्पेक्टर, लोकेशन ऑफिसर और सुपरवाइजर पर भी तत्काल कार्रवाई की जाए।
कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी ने भरोसा दिलाया है कि मामले की पूरी जांच कर जल्द ही उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, जोगी कांग्रेस ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर तय समय में जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज नहीं गिरी, तो शराब दुकान के सामने उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
