राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कल अध्यक्ष पद सहित सभी पार्षद प्रत्याशी एक साथ विशाल रैली एवं शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस संगठन इसे घुमका के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण मानते हुए व्यापक तैयारी में जुटा हुआ है।
कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्याशी चयन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक रमेश डाकलिया एवं हेमंत वैष्णव ने क्षेत्र के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा कर व्यापक सहमति बनाने का प्रयास किया। सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद जिलाध्यक्ष विपिन यादव के माध्यम से दावेदारों का पैनल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया गया था, जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देर रात्रि अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि कल सुबह 10 बजे सभी अधिकृत प्रत्याशी कांग्रेसजनों के साथ रैली के रूप में कार्यालय पहुंचेंगे तथा एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि घुमका नगर पंचायत कांग्रेस पार्टी की देन है और अब कांग्रेस ही इसे विकास, विश्वास और जनभागीदारी के साथ संवारेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जनसमस्याओं की अनदेखी तथा जनविरोधी नीतियों को कांग्रेस जनता के बीच प्रमुख मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस पार्टी विकास, पारदर्शिता और जनसरोकारों के मुद्दों पर चुनाव लड़ते हुए पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।
नामांकन रैली में जिले के वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, खैरागढ़ विधायिका, पूर्व महापौर, निगम, मंडल एवं आयोगों के पूर्व पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ एवं महिला पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण सहित युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया एवं महामंत्री राहुल तिवारी ने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर नामांकन रैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार की कुशासन, जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और आम जनता की उपेक्षा के खिलाफ घुमका की जनता के बीच एक मजबूत राजनीतिक संदेश देने का कार्य करेगी तथा कांग्रेस की जनहितए विकास और जनविश्वास की राजनीति को और मजबूती प्रदान करेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
