Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नशे के सौदागरों पर घुमका पुलिस की स्ट्राइक, दो अलग-अलग मामलों में 5 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    नशे के सौदागरों पर घुमका पुलिस की स्ट्राइक, दो अलग-अलग मामलों में 5 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार दर करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

    चेक पोस्ट लगाकर की गई घेराबंदी
    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 12 मई को गोपालपुर-गिधवा रोड और हरडुवा की ओर से दो व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर अवैध गांजा लेकर घुमका की ओर आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और एएसपी कीर्तन राठौर व एसडीओपी (डोंगरगांव) मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुमका ने विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने संदिग्ध मार्गों पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

    डिक्की और बैग से बरामद हुआ नशा
    जांच के दौरान पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें सतर्क पुलिस बल ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर पहले आरोपी दीपक पटेल के वाहन की डिक्की से थैले में रखा 2 किलो 58 ग्राम गांजा मिला। वहीं, दूसरे आरोपी देव कुमार साहू के पास मौजूद ‘पिठ्ठू बैग’ की जांच करने पर दो पैकेटों में 2 किलो 946 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

    जब्ती और गिरफ्तारी
    पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 5 किलो गांजा (कीमत 50 हजार) और तस्करी में उपयोग की गई दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें (कीमत करीब 1.40 लाख) जब्त की हैं। कुल जुमला मशरूका 1 लाख 90 हजार रुपये बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

    दीपक पटेल (50 वर्ष), निवासी भटगांव, घुमका।

    देव कुमार साहू (24 वर्ष), निवासी पटेवा (हाल सिवनीखुर्द)।

    आरोपियों के खिलाफ थाना घुमका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(b) के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    इनकी रही सराहनीय भूमिका:

    उक्त कार्रवाई में घुमका थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि कोदूराम नागवंशी, प्र.आर. विजय राज सिंह, टीकाराम पटेल, आरक्षक हिरेन्द्र देशमुख, सी.पी. साहू, दुर्गेश साहू और ताकेश्वर साय का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026

    आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.