राजनांदगांव। विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान संतोष अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और रफ्तार बढ़ेगी।
बैठक में ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। प्रमुख मांगों में अटल समरसता भवन, पानी टंकी निर्माण, मुक्तिधाम, गौरव पथ, नवीन पंचायत भवन और उचित मूल्य की दुकानों के भवन निर्माण शामिल थे। संतोष अग्रवाल ने कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कई गांवों में नए पंचायत भवनों का भूमिपूजन हो चुका है और अन्य स्थानों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी होगी। यदि कहीं निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है तो इसकी जानकारी तुरंत दें, ताकि समस्या का समाधान कर कार्यों को द्रुत गति से पूरा किया जा सके।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू, लीलाधर साहू, कृष्णा तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, मंडल के महामंत्री और शक्ति केंद्र प्रभारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
