राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरज वाहने (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी कल रात अपने साथी के साथ मोबाइल दुकान में घुसकर चाकू दिखाकर प्रार्थी की जेब से 3,000 रुपये और दुकान से नकदी लूट गया। प्रार्थी के साथी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी से 1000 रुपये और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि लूट की रकम अपने साथी के साथ बटवारा कर खर्च की गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फरार उसके साथी की तलाश जारी है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, गोपाल पैंकरा एवं टीकाराम धु्रव की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
