राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित अतिक्रमण दस्ते ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों एवं सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे हटवाए।
नगर निगम की टीम द्वारा ममता नगर, ठा. प्यारेलाल स्कूल के पास एवं कलेक्ट्रेट क्षेत्र में निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई स्थानों पर सड़क पर रखे सामान, अस्थायी शेड एवं अन्य अवैध निर्माण हटाए गए।
जानकारी के अनुसार, ममता नगर गली नंबर 5 के पास दुकान के बाहर सड़क पर रखा सामान हटवाया गया, वहीं ठा. प्यारेलाल स्कूल के बाजू में रखा शामियाना एवं अन्य सामग्री भी हटाई गई। कलेक्ट्रेट के समीप लगे ठेले-खोमचों को भी हटाया गया।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना को देखते हुए तथा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ते को शहर में अनाधिकृत निर्माण, पसरा एवं ठेले-खोमचे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने शहरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें, जिससे यातायात सुचारु रहे और स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले समझाइश दी जा रही है, इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना एवं कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
