राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर की उपस्थिति में रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, निरीक्षक दिलीप पटेल, पुलिस चौकी तुमडीबोड़ के एमटीओ रघुराज सिंह, उप निरीक्षक रोहित खुटे सहित 70 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में फायर स्टेशन प्रभारी इमाम बेग एवं उनकी टीम के फायरमैन तरुण कुमार साहू एवं पुमेश कुमार सोरी द्वारा अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के प्रभावी उपयोग, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव के उपाय एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार के अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर आग पर नियंत्रण पाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर आगजनी जैसी घटनाओं में तेजी एवं प्रभावी तरीके से कार्य करने हेतु सक्षम बनाना रहा।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित कर बल को अधिक दक्ष एवं सजग बनाया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
