राजनांदगांव। सोमनी पुलिस ने ढाबों में शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 3 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए 7 लोगों पर भी केस दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 अप्रैल की रात होटल-ढाबा चेकिंग की गई।
चेकिगिं के दौरान शान, पंजाब ढाबा अंजोरा के संचालक गुरूमेज सिंह (59), केजीएन ढाबा देवादा के संचालक अमर तेजवानी (39) और हमारा ढाबा देवादा के संचालक दीपक यादव (34) को शराब पिलाने की सुविधा देते पाए जाने पर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 36 (सी) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। तीनों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए 7 लोगों पर धारा 36 (च) के तहत कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
