राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला को शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में शामिल करने के संबंध में ग्राम सिंघोला की लखपति दीदीयों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कलेक्टर ने लखपति दीदीयों से उनकी आजीविका मूलक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यकतानुसार आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत की 70 से अधिक लखपति दीदीयों से संवाद किया तथा उनके भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने लखपति दीदी लाया साहू की इलेक्टि्रक दुकान एवं अनीता साहू की प्लास्टिक बोरी सिलाई इकाई का भ्रमण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत की सभी दीदियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, महतारी भवन सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक सहायता करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान ग्राम की 5 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत देश की 3 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य में अपनी भागीदारी निभाते हुए राजनांदगांव जिले की 39771 लखपति दीदी ने विभिन्न गतिविधि के माध्यम से विविध आय के स्त्रोत तैयार कर लिया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिंघोला में सभी 31 महिला स्वयं सहायता समूह की 318 समूह सदस्यों ने विभिन्न आय मूलक गतिविधि से जोड़ते हुए लखपति दीदी ग्राम बनने की ओर अग्रसर हुए है। जिससे बहुत जल्द ही ग्राम पंचायत सिंघोला शत-प्रतिशत लखपति ग्राम की श्रेणी में दर्ज किया जा सकेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती खुशबू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सरपंच, पंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
