राजनांदगांव। तुमडीबोड़ मंडल के प्रभारी अशोक फडनवीस, मंडल अध्यक्ष हेमसिंह शर्मा और सेक्टर प्रभारी गोवर्धन वर्मा की उपस्थिति में बाकल, खपरीकला और साकल सेक्टर में पंचायत और बूथ कांग्रेस अध्यक्षों का गठन किया गया।
बैठक पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नए प्रभारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि उदयपुर शिविर में लिए गए निर्णयों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष विपिन यादव के निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ चलो अभियान के तहत जनता तक पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती महंगाई और रोजगार की कमी पर भी चर्चा की गई।
श्री फड़नवीस ने बताया कि बूथ और पंचायत कमेटी में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ.साथ वरिष्ठ कांग्रेसी, युवाओं और महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिल सके।
बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष हेमसिंग साहू और सेक्टर प्रभारी गोवर्धन वर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी तीरथ निषाद, घनश्याम सिंह, गुमान साहू, रूपलाल सिरमौर, बीरेंद्र राजपूत, दुलारी बाई, नंदनी माहेश्वरी, देवेंद्र साहिल, करन यादव, राजकुमार खरे और देवराज गहने सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारियों का चयन सर्वसहमति से सम्पन्न हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
