राजनांदगांव। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस पर पनेका आश्रम में एक सामाजिक पहल की गई। एनएसयूआई के युवा नेता हर्षिल भेलावे और निर्मल द्विवेदी के नेतृत्व में शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम के छात्रों को कॉपी और पेन वितरित किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में मदद करना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना था। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी।
एनएसयूआई ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। संगठन हमेशा से छात्रों और युवाओं के हित में काम करता रहा है और भविष्य में भी सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाए रखेगा।
कार्यक्रम में अंशल श्रीवास्तव, विकास राजपूत, निखिल पाल, पियूष साहू, सोमिल जैन, अभि गुप्ता, हर्ष राजपूत, यश वर्मा, सोमिल सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
