राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन दिनांक-07.04.2026, दिन-मंगलवार को किया गया।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया और प्राचार्य द्वारा सभी नए छात्रों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की।
इस अवसर पर प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत ने सभी का मनमोह लिया। प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मनोरंजक खेल गतिविधि में भी उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का चयन रहा, जिसमे कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आकांशा तिवारी को मिस फ्रेशर व राम मनोहर को मिस्टर फ्रेशर के रूप में सम्मानित किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम में पशिक्षणार्थियों ने उत्साह और अनुशासन का परिचय दिया। यह आयोजन नए एवं पुराने विद्यार्थियों के मध्य आपसी सहयोग, सौहार्द एवं मित्रता की भावना को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ। अंत में डीजे के मनमोहन गानों और स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त सहायक प्राध्यापक एवं प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफलता प्रदान किया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
