राजनांदगांव। महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान ने आजाद चौक मोतीपुर स्थित हनुमान मंदिर और ढाबा रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता और समाजसेवी शिव वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मटकों पर राम नाम अंकित किया।
राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। भीषण गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों और आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने मटके के पानी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह प्राकृतिक रूप से ठंडा, स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण के अनुकूल होता है, जबकि बोतलबंद और अत्यधिक ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
समाजसेवी शिव वर्मा ने बताया कि प्याऊ घर सेवा केवल जल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है। संस्थान के सदस्य धर्मराज यादव ने कहा कि शिव शक्ति धर्मार्थ सार्वजनिक सेवा समिति, चिखली द्वारा निःशुल्क मटकों की व्यवस्था की गई है। सेवा पूरे ग्रीष्मकाल में निरंतर जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस दौरान राहगीरों को शीतल जल के साथ शर्बत भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में जीआर देवांगन, नरेन्द्र देवांगन, पुरूषोत्तम देवांगन, शिक्षा संस्कार पाठशाला के छात्र और वार्डवासी उपस्थित रहे।
प्याऊ घर सेवा से मोतीपुर क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों को गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
