राजनांदगांव। गुरू निर्वाण अनंतानंद उदासीन जी महराज इन दिनों एक कठिन साधना कर रहे हैं। बैसाख (अप्रैल) की तपती दोपहरी में खुले में वह पँचधुना साधना करने आसन लगा रहे हैं।
गुरूजी बताते हैं कि यह साधना वह जनकल्याण की भावना को लेकर कर रहे हैं। कुल 41 दिनों की यह साधना डोंगरगाँव मार्ग पर स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम नामक मंदिर आश्रम में की जा रही है।
बाबाजी कल्याण आश्रम राजनांदगांव में यह साधना 2 अप्रैल से की जा रही है, यह धार्मिक कार्य 12 मई तक अनवरत चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 11 बजे वह साधना में बैठते हैं। इसका समापन रोजाना साढ़े बारह बजे होता है।
गुरूजी के शब्दों में उन्हें ऐसी कठिन साधना की प्रेरणा मां भगवती सहित अपने गुरु परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज के आशीर्वाद से मिली। वह प्रतिदिन पाँच स्थानों पर कंडों को प्रज्वलित कर उनके मध्य में साधनारत होते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
