राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम सोमनी के श्रमिक बुधराम पटेल और अन्य ने लंबित मजदूरी भुगतान के लिए आवेदन किया।
कलेक्टर ने आवेदन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद पंचायत राजनांदगांव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों को कुल 25,056 रुपए बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किया। इसमें बुधराम पटेल और टकेश्वरी बंजारे को 9,657-9,657 रुपए और योगेश्वरी पटेल को 5,742 रुपए का मजदूरी भुगतान किया गया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर नागरिक को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
