राजनांदगांव। थाना बसंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में हैदराबाद के शेट्टी गैंग के तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में उपयोग चाकू बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों में शशी कुमार पिता वासु कुमार, उम्र 23 वर्ष, सैलम तिलायम पट्टी, हैदराबाद, सेट्टी विजय पिता देवेंद्र कुमार, उम्र 45 वर्ष, बंजारा हिल्स, हैदराबाद, सेट्टी सूर्या पिता विजय कुमार, उम्र 31 वर्ष, उप्पल नगर, हैदराबाद शामिल है।
14 मार्च 2026 की रात लगभग 3 बजे जीवन-ए कॉलोनी में अज्ञात 3-4 व्यक्ति घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर गए। इसके बाद लक्ष्मीनगर और बी कॉलोनी में भी चोरी की घटनाएं हुई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार और टीम ने घटना की जांच शुरू की। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का हैदराबाद में होने की पुष्टि हुई।
सतत निगरानी और छापेमारी के बाद आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की और इसके बाद दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में भी चोरी की घटनाएं अंजाम दीं।
बरामद संपत्तियों में 2 नग चांदी का दिया, 1 बड़ा एवं 1 छोटा चांदी का कटोरा, 11 नग चांदी की बिछिया, 11 जोड़ी चांदी के कान के टॉप्स, 2 नग चांदी का कड़ा, चांदी और काले मोती का बाजूबंद, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 2 जोड़ी सोने के लॉकेट एवं चोरी में उपयोग चाकू शामिल है।
राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि घर लंबे समय के लिए खाली हो तो पड़ोसियों और नजदीकी थाना को सूचित करें।
साइबर सेल और थाना बसंतपुर की टीम के अधिकारियों और आरक्षकों की भूमिका विशेष रूप से सराही गई।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
