राजनांदगांव। सोमनी पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी तेजराम साहू (35) पिता ओमप्रकाश साहू, निवासी-ग्राम ककरेल, थाना सोमनी, पहले भी शांति भंग की घटनाओं में संलिप्त रहने का मामला है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में, आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक उपेंद्र शाह, सउनि ईश्वर वैष्णव, आरक्षक बेनूराम नेताम एवं थाना सोमनी स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
