राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराध पर कड़ी नजर रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ कौशल तलकाई (23) पिता उदय रगन्ना, निवासी-स्टेशनपारा, 16 खोली और अविनाश साहू (32) पिता छबिलाल साहू, निवासी-शांतिनगर, गली नं. 02, पहले भी लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और आबकारी एक्ट के कई मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में, दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद वर्मा, शत्रुहन टण्डन, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
