राजनांदगांव। जूनी हटरी स्थित श्रीराम मंदिर में रामोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी राजनांदगांव द्वारा शहर के विभिन्न प्रखंडों एवं सभी वार्डों में रामोत्सव मनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे धर्मप्रेमी नागरिकों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह आयोजन 19 मार्च हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव तक चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की राष्ट्रीय स्तर की बैठक में तय कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान रामदरबार के छायाचित्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सनातन धर्म के अनुयायियों को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अरुण गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर विहिप के विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष शिव वर्मा, नगर उपाध्यक्ष योगेश मुदलियार, जिला सत्संग प्रमुख चंद्रेश जैन, नगर उपाध्यक्ष अरविंद साहू, राजू वर्मा, नगर मंत्री अंकित खंडेलवाल, जिला महाविद्यालयीन प्रमुख गगन साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शर्मा, राहुल ताम्रकार, सारंग ताम्रकार, नगर कार्यकारिणी सदस्य आशीष श्रीवास एवं कपिल चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जूनी हटरी क्षेत्र के राजू मथुरिया, भावेश मिश्रा, पप्पू मथुरिया, गोपाल बाजपेई, सुशील बाजपेई, बादल कसार, सुमीत चौरसिया, रितेश बैगने सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
