राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में सांई सेंटर व हॉकी इंडियाए के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा आयोजित अस्मिता हॉकी वेस्ट जोन लीग 2025-26 के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को 5-1 गोल से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक के साथ विजेता होने का गौरव हासिल किया। मेजबान छत्तीसगढ़ रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर हॉकी महाराष्ट्र ने कॉस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह सुश्री भारती गौते (वरिष्ठ शिक्षाविद् तथा प्रिंसिपल, एनपीएस, पेंड्री) के मुख्य आथित्य, श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा पार्षद, श्रीमती रेखा पदम विक्रम अवॉर्डी, अंतर्राष्ट्रीय व्हालीबाल खिलाड़ी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, विद्याविलाश श्रीवास्तव वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, शिव नारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी, भूषण साव, नीलमचंद जैन, छोटे लाल रामटेके पार्षद, चंदन भारद्वाज एवं अभिमन्यु मिश्रा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सुश्री गौते ने अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग सब जूनियर बालिका वर्ग का पुरूस्कार वितरण में शामिल होने के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश की बेटियां भारत में प्रतिनिधित्व कर रही है, वह निश्चित रूप से गौरव की बात है। इस प्रकार के आयोजन करने से प्रदेश के छुपे हुए टैलेंट को बाहर निकलने का मौका मिलता है। मैं देखते आ रही हूं छत्तीसगढ़ हाकी लगातार हॉकी को बढ़ाने के क्षेत्र में काम कर रही है। इस प्रकार के आयोजन और प्रयास से राजनांदगांव के खिलाड़ी निखर के सामने आ रहे है। आज की विजेता और उप विजेता टीम को बधाई देते हुए सुश्री गौते ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त तत्वाधान में महिला हॉकी खेल का बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं एवं हाकी इंडिया की इस पहल से खिलाड़ियों को उचित मंच प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि अस्मिता वेस्ट जोन हाकी की लीग का आयोजन दिनांक 20 मार्च से 24 मार्च तक स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम में किया गया, इसमें जोन से संबंधित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार 180000 (मध्य प्रदेश), द्वितीय पुरस्कार 144000 (छत्तीसगढ़), तीसरा (महाराष्ट्र) और चौथा पुरस्कार (राजस्थान) को 90000 रुपये का चेक उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
आज मध्यप्रदेश और मेजबान छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5-1 गोल से पराजित किया। पहले मटर तक मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा। मैच के 18वें मिनट में मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से मनप्रीत कौर ने गोल करते हुए 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी, जो ज्यादा समय तक नहीं रही। मैच के 23वें मिनट में मध्यप्रदेश की शालिनी सिंग ने गोल कर 1-1 की बराबरी पर ला दिया, इसके बाद मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25वें मिनट में रूली बाल्मीकि ने 34वें मिनट में सुदीप्त किंडो ने 40वें और 41वें मिनट में नौशीन नाज ने गोल करके अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग का खिताब अपने नाम किया।
आज के मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक, ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई, वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित थीं।
समापन समारोह में प्रमुख रूप से सुश्री आशा थामस, प्रिंस भाटिया, अजय झा, किशोर धीवर, शब्बीर खान, चंदन भारद्वाज, तीरथ गिरी गोस्वामी, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, शिवा चौबे, दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी, सचिन खोब्रागढ़े, अभिनव मिश्रा, हारून खान, खुशाल यादव, सुखदेव निर्मलकर, कार्तिक यादव, तौफीक अहमद, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
