राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच द्वारा देश के अमर क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस पर स्थानीय साइंस कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके साहस, देशभक्ति और त्याग को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
वक्ताओं ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
संगठन के पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
