Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
    राजनांदगांव

    महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम के वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का आज महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया और तकनीकी अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ईदगाह मैदान में साफ-सफाई, पानी और मोबाइल टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, पार्षद श्री अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्री अमीन हुद्दा, जिला सतनामी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री युवराज ढीडे और जामा मस्जिद के अध्यक्ष श्री रईस अहमद शकील उपस्थित थे।

    महापौर ने ओवर ब्रिज के पास स्थापित रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल का जायजा लिया। उप अभियंता ने बताया कि पेवर ब्लॉक, पौधरोपण, लाईट और पेंटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि रोप लाईट का काम अंतिम चरण में है। महापौर ने कहा कि शेष कार्य आज ही पूर्ण किया जाए और बलिदान दिवस से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

    इस दौरान महापौर ने तुलसीपुर बौद्धविहार सामुदायिक भवन और जी.ई. रोड स्थित सतनाम भवन के निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समाजवालों की भावनाओं के अनुरूप भवन निर्माण करने और शेड तथा शौचालय निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

    ईदूल फितर को ध्यान में रखते हुए महापौर ने ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने नव-निर्मित पुलिया का जायजा लेकर साफ-सफाई, चुना लाइन लगाने, पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण में प्र. सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्रीमती रितु श्रीवास्तव, श्रीमती पिंकी खाती, श्री अनुप पाण्डे, श्री तिलक राज ध्रुव, श्री मोनेन्द्र साठिया और प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित निगम का अमला उपस्थित था।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.