राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा जिले के समस्त ब्लॉकों में बैठकें लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जिलेभर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क कर आंदोलन को मजबूत बनाने की रणनीति भी तय की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में मनरेगा में किए गए श्रमिक विरोधी और जनविरोधी परिवर्तनों के खिलाफ प्रदेशभर के कांग्रेसजन रायपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे।
विपिन यादव ने बताया कि राजनांदगांव जिले के सभी ब्लॉकों में बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया गया है और रायपुर जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव में शामिल होंगे और श्रमिकों व ग्रामीणों के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार इसके स्वरूप को कमजोर करने का काम कर रही है।
विपिन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी श्रमिकों, किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और मनरेगा में किए गए श्रमिक विरोधी निर्णयों के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
