राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह स्थित पीएमश्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेटक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ाई से संबंधित चर्चा की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने विश्वास पूर्ण अंग्रेजी में जवाब दिया।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
