राजनांदगांव। दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने गुरुवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया।
मंच के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि उत्तम नगर थाना क्षेत्र की हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में होली के दौरान हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक तरुण की कथित रूप से भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंच के प्रतिनिधियों ने घटना को अमानवीय बताते हुए इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि इस घटना से देशभर के हिंदू समाज में आक्रोश और चिंता का माहौल है। मंच ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इनमें सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रभात गुप्ता, महेंद्र जंघेल, हरीश भानुशाली, नीलू साहू, मुकेश सोनी, गोविंद साहू, रोहित तिवारी, कुबेर साहू, राजू साहू, आनंद गुप्ता, रोहित यादव, हेमलाल ढीमर, आशीष सोनी, चंद्रकांत बघेल, दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
