राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में कुपोषण की समस्या को दूर करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बेहतर संचालन में सक्रियतापूर्वक कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र खपरीकला की कार्यकर्ता श्रीमती फुलेश्वरी साहू, आंगनबाड़ी केन्द्र गठुला की कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा साहू एवं आंगनबाड़ी केन्द्र डुमहाटोला की कार्यकर्ता श्रीमती उमेश्वरी साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों, माताओं एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित गतिविधियों के संचालन तथा पोषण संबंधी जागरूकता के माध्यम से कुपोषण को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी भी ली। कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रत्येक गुरूवार को पोट्ठ लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अभिभावकों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी जाती है। इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है तथा कुपोषण दूर करने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आगे भी इसी प्रकार समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सु सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
