सुकमा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रगति और समग्र विकास पर शिक्षकों से चर्चा की।
बैठक के दौरान विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने अभिभावकों को विद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, उपलब्धियों और विभिन्न शैक्षणिक व सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आवधिक परीक्षा-3 और 4 के परिणामों की घोषणा भी की गई।
प्राचार्य मंडल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यालय में जल आपूर्ति की समस्या और बार-बार होने वाली विद्युत कटौती जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास के लिए विद्यालय विकास निधि को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विद्यालय आकर अपने बच्चों के कक्षा शिक्षक और विषय शिक्षकों से मिलें तथा उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति और विभिन्न परीक्षणों की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करें।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देने की बात कही। अभिभावकों ने कहा कि सुकमा जैसे दूरस्थ क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण मिलना सराहनीय है।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और विद्यालय परिवार द्वारा मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
