राजनांदगांव। शहर के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव शहर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख जलाशयों बूढ़ासागर और रानीसागर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध बजट प्रावधान के अनुरूप इनके सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक जलाशयों के सौंदर्यीकरण से शहर की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
महापौर, पूर्व सांसद और कलेक्टर ने गौरव पथ में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजनांदगांव शहर में प्रस्तावित 2000 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए कुंज विहार कॉलोनी स्थित कृष्ण कंुज के पास प्रस्तावित स्थल का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्य योजना तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि शहर को एक आधुनिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त मंच मिल सके। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों और टर्फ की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
