राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने महज 24 घंटे में छेड़छाड़ के आरोपी पवन गोड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है और उसके विरुद्ध पूर्व में हत्या और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।
घटना 8 मार्च की रात्रि लगभग 1.30 बजे की है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पवन गोड ने प्रार्थिया के पिता और भाई को गंदी-गंदी गालियां दीं, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ की भी कोशिश की गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत धारा 74, 296, 115 (2), 351 (2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में निरीक्षक एमन साहू और थाना स्टाफ ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा सहित पूरे थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
