सुकमा। नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 ने एक सराहनीय पहल की। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आदर्श प्रेरक पहल और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, कोसागुडा में विद्यार्थियों को शिक्षण और ड्राइंग सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में बच्चों को नोटबुक, ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल, पेन, वाटर कलर, नवोदय प्रवेश परीक्षा गाइड और चप्पलें प्रदान की गईं। सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार मंडल के मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए। कक्षा 6वीं और 7वीं के बच्चों ने ग्रामीण विद्यार्थियों को स्वच्छता, नियमित अध्ययन, नशामुक्ति और नवोदय विद्यालय में शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। सरपंच पण्डो गंगा के साथ पण्डो देवा, पण्डो हिरमा, पण्डो कामा और अजय कुराम उपस्थित थे।
प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने कहा, नक्सल प्रभावित और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। नवोदय विद्यालय का यह प्रयास केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीद जगाने का प्रयास है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
