राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने होली के अवसर पर नागरिकों से अपील की है कि वे होलिका दहन के लिए पर्यावरण के अनुकूल लकड़ी का उपयोग करें और सड़कों पर तथा विद्युत खंभों और तारों के नीचे होलिका दहन न करें। उन्होंने यह भी कहा कि हरे-भरे पेड़ों और पौधों की कटाई से बचना चाहिए, बल्कि सुखी और बेकार पड़ी लकड़ी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
महापौर श्री यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि डामरीकृत सड़कों पर होलिका दहन से सड़कें खराब हो सकती हैं। इसलिए उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होलिका दहन खुले स्थानों या सड़कों के किनारे किया जाए। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा होलिका दहन स्थल पर मुरूम डालकर घेरा बनाया जा रहा है, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें।
इसके साथ ही महापौर ने विशेष रूप से बच्चों को होली के दिन जहरीले रासायनिक रंगों से बचने की सलाह दी है, ताकि उनकी सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
