राजनांदगांव। आज अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम की उपस्थिति में शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान और जिला महासचिव ऋषभ रामटेके के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जॉइंट कलेक्टर प्रकाश टंडन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दो प्रमुख मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया।
शमसुल आलम ने कहा कि राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा 2025 में सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए थे कि डिस्पोजल पानी पाउच को बंद किया जाएगा, जो कि आबकारी विभाग के आदेश के तहत भी था। बावजूद इसके, शहर में पानी पाउच बेचे जा रहे हैं, जिस पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
इसके अलावा, खनिज विभाग द्वारा ग्राम सिंघोला के करमतरा क्षेत्र में हो रहे अत्यधिक उत्खनन को लेकर ग्रामीणों द्वारा पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस मुद्दे पर जोगी कांग्रेस ने सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
इसके साथ ही, शमसुल आलम ने होली के दिन शराब दुकानों की बंदी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और आबकारी आयुक्त आर. संगीता से इस पर विचार करने की अपील की। जॉइंट कलेक्टर टंडन ने इन दोनों मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, विधानसभा अध्यक्ष नमन पटेल, शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, मुकेश साहू, अनवर खान, शुभम भालाधारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
