Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सुकमा में पीएम श्री स्कूल में साइबर सुरक्षा और नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    सुकमा में पीएम श्री स्कूल में साइबर सुरक्षा और नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    सुकमा। PM SHRI जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा सुकमा-1 में 19 फरवरी 2026 को “Cyber Security Awareness Session” और “नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के उपायों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री निशांत पाठक (DSP, सुकमा) और श्री सुखविंदर सिंह (सहायक कमांडेंट, 223 बटालियन, दोरनापाल) उपस्थित रहे। वहीं, विपिन उपाध्याय (थाना प्रभारी, दोरनापाल) और उदयभान चतुर्वेदी (इंस्पेक्टर, 223 बटालियन CRPF, दोरनापाल) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार मंडल के मार्गदर्शन में हुआ।

    कार्यक्रम की शुरुआत में श्री सुखविंदर सिंह ने शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी
    श्री निशांत पाठक ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराते हुए साइबर फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल साक्षरता की महत्ता को भी समझाया और इसे आज के समय की आवश्यकता बताया।

    नशा उन्मूलन पर प्रेरक संदेश
    श्री निशांत पाठक ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया और कहा, “युवा वर्ग हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है। उन्हें अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए।”

    पुलिस उपमहानिदेशक, रायपुर के निर्देशानुसार अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति के उपायों और साइबर सुरक्षा संबंधी सुरक्षात्मक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    आभार एवं भविष्य की प्रतिबद्धता
    कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार मंडल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों के सहयोग से भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त और सुरक्षित डिजिटल जीवन जीने का संकल्प लिया और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का वचन लिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.