राजनांदगांव। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां बम्लेश्वरी से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद संतोष पाण्डेय ने भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, भावेश बैद, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
