Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूल बसों की जांच की, दो बसें अनफिट पाई गईं
    छत्तीसगढ़

    पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूल बसों की जांच की, दो बसें अनफिट पाई गईं

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस और परिवहन विभाग ने आज शहर के विभिन्न स्कूलों की स्कूली बसों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक और अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन स्टाफ एवं यातायात पुलिस ने संस्कार सिटी स्कूल, युगान्तर पब्लिक स्कूल, एरॉन जेस्टसन, यशोदा पब्लिक स्कूल, गायत्री विद्यापीठ, गायत्री गुरूकुल, अजीज पब्लिक स्कूल, एनबीआईएस बोरी, एनपीपीएस, रॉयल किड्स कॉन्वेंट, अधविता पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नीरज विद्या मंदिर, आरपीएस स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ और अनुपम विद्यालय सहसपुर दल्ली की 104 स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन और दस्तावेज जांच की।

    जांच में 2 बसें अनफिट पाई गईं और संचालकों से 4,300/- रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही डॉ. नरेश चंद्रलांगे (नेत्र रोग विशेषज्ञ) और डॉ. गौरव (चिकित्सा अधिकारी) की उपस्थिति में बस चालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

    निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत सुरक्षा उपायों की जांच की गई। इनमें पीला रंग, खिड़कियों में समानांतर जॉली, प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, प्रशिक्षित परिचालक, भारी वाहन चलाने का पांच वर्ष का अनुभव, सीट के नीचे पर्याप्त जगह, स्पीड गवर्नर, विश्वसनीय लॉकिंग सिस्टम, आपातकालीन दरवाजा, वैध बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, कर प्रमाण पत्र और 12 वर्ष से अधिक पुरानी न होना शामिल हैं।

    पुलिस और परिवहन विभाग ने सभी स्कूल बस संचालकों से अपील की है कि विद्यार्थी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें, यातायात नियमों का पालन करें और बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराएं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.