राजनांदगांव। महान राष्ट्रभक्त, युवाओं के प्रेरणास्रोत और सनातन संस्कृति के प्रखर विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा श्रद्धा व सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन और दर्शन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको के संदेश को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।
हिंदू जागरण मंच के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित रहा। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
