राजनांदगांव। थाना बसंतपुर और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने विभिन्न जगहों पर चोरी की वारदातें अंजाम दी थीं, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी मदद से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू और सायबर सेल के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और नागपुर महाराष्ट्र रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले, दोनों टीमों ने राजनांदगांव और नागपुर में संयुक्त रूप से घेराबंदी की, जिससे आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के गहने, नगदी और चोरी के सामान को बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश यादव, रसल शेख, अजय जैन और राजेश निषाद शामिल हैं। उनके कब्जे से 14500 रुपये नगद, सोने का एक जोड़ी कान का टॉप्स, चांदी का सामान, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए गए। इनकी कुल जुमला कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। पहली घटना में 50,000 रुपये नगद और चांदी के सामान की चोरी की गई थी, और दूसरी घटना में चांदी के बर्तन और दीयों की चोरी हुई थी। दोनों घटनाओं के आधार पर पुलिस ने गंभीरता से जांच की और आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
आरोपी अजय जैन और राजेश निषाद का अपराधिक इतिहास भी रहा है। अजय जैन पर राजनांदगांव और दूसरे जिलों में चोरी और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं, वहीं राजेश निषाद भी चोरी के मामलों में शामिल रहा है।
इस सफलता में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सायबर सेल के निरीक्षक विनय कुमार पम्मार और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय चोरों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तत्परता सामने आई।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
