राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने शहर क्षेत्र में लगाए गए एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी तैनाती, चेकिंग प्रक्रिया और सतर्कता के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने एमसीपी ड्यूटी को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गंभीरता से जांच करने, दस्तावेजों की समुचित पड़ताल करने और आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। साथ ही एमसीपी पर तैनात बल को आपसी समन्वय से कार्य करने और वरिष्ठ अधिकारियों को समय-समय पर जानकारी देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
