राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वह चिखली की शराब दुकान गया था। तभी आरोपी विजय यादव (22) ने शराब और पैसे मांगना शुरू किया। पैसा न देने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी के सिर पर चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
रिपोर्ट मिलने पर चौकी चिखली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए पुलिस ने टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। विश्वस्त मुखबीर की सूचना पर ग्राम करेला, थाना घुमका में घेराबंदी कर आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी घटना को स्वीकार किया।
प्राप्त सबूतों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि विनोद वर्मा, प्रधान आरक्षक अरूण कुमार नेताम, आरक्षक गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
