राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराधों की वर्तमान स्थिति और प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंडिंग प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए। इसके साथ ही हाईवे रोड पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। एसपी ने आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने के निर्देश भी दिए।
एसपी ने गुंडा, बदमाश और निगरानी बदमाशों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नए अपराधियों की पहचान कर नियमानुसार उनका नाम गुंडा व निगरानी बदमाश सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए।
नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री, असामाजिक तत्वों और अन्य अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पुलिसिंग, नियमित चेकिंग और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी एंब्रोस कुजूर सहित जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
