मोहला। राजनांदगांव में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी शामिल हुए थे।
अंबागढ़ चौकी स्थित द फिटनेस पाठशाला जिम के खिलाड़ियों ने कोच शाहरुख खान के मार्गदर्शन में दमदार खेल दिखाया। टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के चलते टीम को बेस्ट टीम अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में भूपेन्द्र, गजेंद्र, खुशी, बिलाल, आनिया, निखिल, पंकज, साहिल और नमन शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को आगे भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
खिलाड़ियों ने बताया कि 18 दिसंबर को अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
