Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पं. ईश्वरलाल मिश्र की स्मृति में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    पं. ईश्वरलाल मिश्र की स्मृति में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। महान तबला वादक पं. ईश्वरलाल मिश्र की स्मृति में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में रविवार 14 दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीसीआर नई दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) के. अय्यनार उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा एवं राजकुमारी इंदिरा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मंगलानंद झा द्वारा लिखित पुस्तक संग्रहालय आज, कल और आज का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया, जिसके लेखन में डॉ. चैनसिंह नागवंशी का सहयोग रहा। इसके बाद श्री रामकृष्ण पटेल ने महान तबला वादक पं. ईश्वरलाल मिश्र के जीवन एवं कला पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में गुरु के प्रति निष्ठा और साधना की परंपरा है, जिसके कारण वे निरंतर उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की किसी न किसी विधा की पहचान मिलती है। आईसीसीआर के साथ मिलकर विश्वविद्यालय अनेक रचनात्मक कार्य कर रहा है और छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन से भी बेहतर सहयोग मिल रहा है।
    आईसीसीआर के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) के. अय्यनार ने कहा कि क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद छत्तीसगढ़ में यह उनका पहला कार्यक्रम है। महान तबला वादक पं. ईश्वरलाल मिश्र को समर्पित यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन का अवसर देने पर विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के पश्चात नई दिल्ली से पहुंचे उस्ताद जौहर अली खान के बेला वादन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राग मधुवंती सहित विभिन्न रागों में प्रस्तुति दी और एक ही धुन को अलग-अलग देशों की शैली में प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद ग्वालियर से आए प्रो. भगवान दास माणिक ने कथक नृत्य की सशक्त प्रस्तुति दी। उन्होंने तीन ताल में विशिष्ट बंदिश, नवरस रचना, रस पंचानन, नाग राग, शट कद, कुमकुम, पंच राग, घुमड़ बादल, शंख ध्वनि, अमृत ध्वनि, मधुकरी, सुरंग एवं हस्त शिखर जैसी रचनाओं पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. मानव दास महंत ने भी कथक नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ. लिकेश्वर वर्मा (संयोजक सांस्कृतिक कार्यक्रम) एवं डॉ. कौस्तुभ रंजन (आईसीसीआर प्रभारी) ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. लिकेश्वर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. मुकुंद भाले, अधिष्ठाता प्रो. नमन दत्त, आयोजन समिति सदस्य डॉ. जितेश गढ़पायले, संदीप किंडो, सहायक प्राध्यापक सुशांत दास, डॉ. मंगलानंद झा, डॉ. छगेंद्र उसेंडी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कलाकार, अधिकारी-कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.