राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो शांति भंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसारए चौकी चिखली में दर्ज शिकायतों और पूर्व अपराधों के आधार पर गणपत जाधव (35) और टुमन लाल सिन्हा (31) को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून और शांति बनाए रखने के लिए अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्व, गुंडा-बदमाश और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, धंसिर भुआर्य, आरक्षक गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, जयराम निषाद और चौकी चिखली का स्टाफ शामिल था, जिनका योगदान सराहनीय रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
